शराब दुकान पर एक साल के पुत्र को छोड़ कर भाग गयी मां

गुमला. पालकोट प्रखंड के बाजार टाड़ में करीब एक साल के पुत्र को छोड़ कर एक मां भाग गयी. लोगों के अनुसार, सोमवार को एक महिला बच्चे को लेकर शराब पीने आयी थी. इसके बाद वह बच्चे को छोड़ कर चली गयी. मासूम को रोता देख कुरूम उपरखम्हन गांव के दंपती कलिका राम व प्रभा […]
गुमला. पालकोट प्रखंड के बाजार टाड़ में करीब एक साल के पुत्र को छोड़ कर एक मां भाग गयी. लोगों के अनुसार, सोमवार को एक महिला बच्चे को लेकर शराब पीने आयी थी. इसके बाद वह बच्चे को छोड़ कर चली गयी. मासूम को रोता देख कुरूम उपरखम्हन गांव के दंपती कलिका राम व प्रभा देवी ने बच्चे को गोद में ले लिया. एक घंटे तक उन्होंने बच्चे के माता पिता की तलाश की.
जब कोई आगे नहीं आया तो दंपती बच्चे को अपने घर ले गये. मंगलवार को दंपती ने बच्चे को सीडब्ल्यूसी कार्यालय में लाकर सौंप दिया. अभी बच्चे को मदर टेरेसा चैरिटी में रखा गया है. सीडब्ल्यूसी की सदस्य कृपा खेस ने कहा कि बच्चे के माता पिता की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




