गुमला : इलाज के अभाव में चार साल के बच्चे की मौत

Published at :28 Oct 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : इलाज के अभाव में चार साल के बच्चे की मौत

गुमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की लापरवाही से चार वर्षीय बच्चे की मौत होने का मामला प्रकाश में अाया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात 7.30 बजे लातेहार निवासी दिलीप उरांव अपने चार वर्षीय पुत्न नवल उरांव को बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराने लाया था. परंतु अस्पताल में डॉक्टर व नर्स […]

विज्ञापन
गुमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की लापरवाही से चार वर्षीय बच्चे की मौत होने का मामला प्रकाश में अाया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात 7.30 बजे लातेहार निवासी दिलीप उरांव अपने चार वर्षीय पुत्न नवल उरांव को बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराने लाया था.
परंतु अस्पताल में डॉक्टर व नर्स नहीं थे. काफी इंतजार के बाद एक नर्स आयी और बोली डॉक्टर साहब अभी नहीं हैं. नर्स ने पीड़ित परिवार को सुबह आने की सलाह दी. डॉक्टर के नहीं रहने व नर्स के जवाब के बाद कुछ नेताओं ने जिले के आला अधिकारियों को फोन किया. आला अधिकारियों के निर्देश पर जब डॉक्टर अस्पताल पहुंचे. तबतक बच्चे की मौत हो चुकी थी. बच्चे की जान बचाने के लिए अस्पताल पहुंचे परिजन अपने पुत्र का शव लेकर गांव लौटे. बताया जा रहा है कि बच्चे को बुखार था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola