गुमला : अस्पताल में मरीज के बैग से 4000 रुपये की चोरी, सहिया पर चोरी का आरोप, एक घंटे तक मारपीट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
!!जॉली विश्वकर्मा!! गुमला सदर अस्पताल में अपनी नतिनी का इलाज कराने पहुंची चौरून खातून के बैग से चार हजार रुपए की चोरी हो गयी. चैरुन ने सहिया दुलारी देवी पर चोरी का आरोप लगाकर उलझ गयी. मामला इतना बढ़ गया कि मरीज के परिजन व सहिया के बीच मारपीट शुरू हो गयी. एक घण्टे तक […]
विज्ञापन
!!जॉली विश्वकर्मा!!
गुमला सदर अस्पताल में अपनी नतिनी का इलाज कराने पहुंची चौरून खातून के बैग से चार हजार रुपए की चोरी हो गयी. चैरुन ने सहिया दुलारी देवी पर चोरी का आरोप लगाकर उलझ गयी. मामला इतना बढ़ गया कि मरीज के परिजन व सहिया के बीच मारपीट शुरू हो गयी. एक घण्टे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला. अस्पताल के अंदर मारपीट की घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी. घटना की सूचना पर पुलिस बिट प्रभारी सियाराम पासवान पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामला को शांत कराया. जानकारी के अनुसार चैरुन नतिनी के इलाज के लिए परचा कटाने के लिए कतार पर खड़ी थी. उसके पीछे सहिया दुलारी थी. अचानक चैरुन के बैग से चार हजार रुपए गायब हो गया. उसने अपने पीछे खड़ी दुलारी पर चोरी का आरोप लगा उलझ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










