पीएलएफआइ के गढ़ में बनेंगी चार सड़कें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2017 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

पहल. सड़कों के निर्माण पर होंगे तीन अरब खर्च दुर्जय पासवान गुमला : ए-श्रेणी उग्रवाद प्रभावित गुमला जिले में चार बड़ी सड़कें बनेगी. इस पर तीन अरब रुपये खर्च होंगे. ये चारों सड़कें गुमला जिला के लिए महत्वपूर्ण है. इसमें तीन सड़कें पीएलएफआई के गढ़ में है. आजादी के 69 साल बाद भी ये सड़कें […]
विज्ञापन
पहल. सड़कों के निर्माण पर होंगे तीन अरब खर्च
दुर्जय पासवान
गुमला : ए-श्रेणी उग्रवाद प्रभावित गुमला जिले में चार बड़ी सड़कें बनेगी. इस पर तीन अरब रुपये खर्च होंगे. ये चारों सड़कें गुमला जिला के लिए महत्वपूर्ण है. इसमें तीन सड़कें पीएलएफआई के गढ़ में है. आजादी के 69 साल बाद भी ये सड़कें चलने लायक नहीं बनी है. करीब 15 साल पहले ये सड़कें बनी थी, लेकिन घटिया निर्माण के कारण टूट गयी. इसके बाद उग्रवादियों के डर से सड़क पर दोबारा कभी काम शुरू नहीं हुआ. अब जब सड़क बनाने की मांग उठने लगी, तो सरकार गंभीर हुई.
जिला प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही टेंडर निकाल कर सड़कें बनाने का काम शुरू कर दिया जायेगा. इन चार सड़कों में एक सड़क चैनपुर से कुरूमगढ़ होते हुए कोटाम से खरका तक बनेगी. 41 किमी सड़क है. लागत एक अरब है. इस सड़क को बनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास भी लगे हुए हैं, क्योंकि इसी सड़क से होकर शहीद नायमन कुजूर के गांव उरू जाते हैं. मुख्यमंत्री ने आठ माह पहले घोषणा की है. कुरूमगढ़ की सड़क का नामकरण शहीद नायमन कुजूर के नाम से होगा.
दूसरी बड़ी सड़क परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का के गांव से होकर बनेगी. यह सड़क लंबे समय से बेकार पड़ी है. गुमला प्रशासन जिस तेजी से काम कर रहा है, अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा, तो एक महीने में प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करने के बाद सड़क का काम शुरू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




