धिक्कार सभा में सरकार पर बरसे कांग्रेसी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2017 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : मंगलवार को कांग्रेस ने धिक्का सभा किया. सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन और लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने जिले के सभी 12 प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन दिया. इसके बाद राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. गुमला में आयोजित सभा में जिला प्रभारी ज्योति मकारू ने कहा कि कृषि योग्य […]
विज्ञापन
गुमला : मंगलवार को कांग्रेस ने धिक्का सभा किया. सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन और लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने जिले के सभी 12 प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन दिया.
इसके बाद राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. गुमला में आयोजित सभा में जिला प्रभारी ज्योति मकारू ने कहा कि कृषि योग्य भूमि का गैर कृषि कार्यों में उपयोग करने के लिए सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन किया गया है. कांग्रेस इसका विरोध करती है. कानून-व्यवस्था लचर हो गयी है. शासन और प्रशासन जनता को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रहा है. मौके पर पूर्व विधायक वैरागी उरांव, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजनील तिग्गा, निशांत दुबे, मोहम्मद कलाम आलम, सकलदीप महतो, मिन्हाज अंसारी, एजाज अंसारी, मुरली मनोहर प्रसाद, पृथ्वी राज गोप, विनोद गोप, मनोज गोप, आनंद गोप, लीलाधर गोप, बालगोविंद प्रसाद, जुगेसर मांझी व राजेश महली सहित कई लोग उपस्थित थे.
कांग्रेस ने मनायी धिक्कार सभा : बसिया. प्रखंड कांग्रेस ने सरकार की गलत नीतियों व गिरती कानून-व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को धिक्कार दिवस मनाया. जिला महासचिव रोशन बारवा ने कहा कि सरकार सीएनटी, एसपीटी कानून के तहत हमारी जमीन को कॉरपोरेट घराने को बेचना चाहती है. हम किसी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे. धरना के उपरांत एसडीओ अमर कुमार को राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौपा गया. मौके पर जिप सदस्य चैतु उरांव, जिला उपाध्यक्ष अजीत गुड़िया, दिनेश साहू, जगदेव नायक, कमलेश नायक, मुमताज खान व केले उरांव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




