परासी से तेतरिया जानेवाली सड़क में जल-जमाव से परेशानी

पीसीसी सड़क पर जलजमाव के बाद कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. बारिश हो जाने से दर्जनों स्थानों पर इस तरह की स्थिति बनी है.
प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी लगातार हो रही बारिश से सड़कों की स्थिति बदसूरत हो गयी है. परासी मोड़ से तेतरिया जाने वाली सड़क जलजमाव से परेशानी हो रही है. पीसीसी सड़क पर जलजमाव के बाद कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. बारिश हो जाने से दर्जनों स्थानों पर इस तरह की स्थिति बनी है. वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कई तो गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं. सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ता का न तो ख्याल रखा जाता है. ना ही मापदंड के अनुरूप ही कार्य किया जाता है. ग्रामीण मुकेश कुमार, संजय मंडल, रवि कुमार, ब्रजमोहन महतो, सुनील कुमार साह ने बताया कि इस तरह की पीसीसी सड़कों पर जल का जमाव होना समझ से परे है. बारिश हो जाने के बाद दर्जनों जगह पर सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता. स्थानीय लोगों ने स्थायी समाधान कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




