दो साइबर ठग धराये, सात एटीएम व दो मोबाइल जब्त

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2026 7:44 PM

विज्ञापन

प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने दी कार्रवाई की जानकारी.

विज्ञापन

प्रतिबिंब ऐप की मदद से पोड़ैयाहाट पुलिस ने सरवा व पालगंजिया में की छापेमारी प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई में पोड़ैयाहाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबिंब ऐप की मदद से ट्रेस किये गये मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल व सात एटीएम कार्ड जब्त किये गये हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित कुमार, ग्राम सरवा, थाना पोड़ैयाहाट तथा गुलशन कुमार (21), पिता अरविंद मंडल, निवासी माली पालगंजिया, थाना मोतिया ओपी, जिला गोड्डा के रूप में हुई है. प्रेस वार्ता के दौरान हेडक्वार्टर डीएसपी जेपीएन चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबिंब ऐप में दर्ज कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा है. तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से ठगी में इस्तेमाल दो मोबाइल और विभिन्न बैंकों के सात एटीएम कार्ड बरामद किये गये. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोगों को कॉल कर सरकारी योजनाओं, लोन अथवा केवाइसी अपडेट के नाम पर ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर ठगी करते थे. बरामद एटीएम कार्डों से आशंका है कि आरोपियों ने कई लोगों के खातों से अवैध निकासी की है. उन्होंने कहा कि प्रतिबिंब ऐप पुलिस के लिए वरदान साबित हो रहा है, जिससे साइबर अपराधियों को ट्रेस करना आसान हुआ है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अंजान नंबर से आये कॉल पर ओटीपी, पिन या एटीएम संबंधी जानकारी साझा न करें. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की आगे की जांच जारी है. गठित टीम में थाना प्रभारी महावीर पंडित, एसआइ रजनीश कुमार, पप्पू कुमार, मनोकांत मंडल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola