घर से डेढ़ लाख की संपत्ति ले भागे चोर, गृहस्वामी महिला को किया घायल

Updated at : 05 May 2024 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
घर से डेढ़ लाख की संपत्ति ले भागे चोर, गृहस्वामी महिला को किया घायल

नगर थाना क्षेत्र के कुरमन गांव की घटना, छानबीन शुरू

विज्ञापन

गोड्डा. गोड्डा नगर थाना क्षेत्र स्थित कुरमन गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर से डेढ़ लाख की संपत्ति की चोरी कर ली. चोरी का विरोध कर रही महिला गृहस्वामी को चाकू मार कर घायल कर दिया. घटना शुक्रवार की रात की है. सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी ने गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली. पीड़ित सुभाष यादव ने बताया कि चोरों ने रात 12.30 बजे घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया है. घर से सोने व चांदी के जेवरात समेत कई सामान लेकर भाग गये हैं. चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए विरोध करने गयी महिला के बांह पर चाकू से वार कर घायल कर दिया है. इसके बाद सामान जंगल की ओर भाग निकले. कुरमन गांव के जंगल चौक के पास की घटना है. गृहस्वामी दिव्यांग है. इसकी जानकारी चोरों को थी. मेन गेट का ताला तोड़ कर चोर नकदी 50 हजार, सोने व चांदी के जेवरात लेकर भाग गये. विरोध करने आयी पीड़ित की पत्नी के जेवरात भी छीन रहे थे. पर उसके विरोध करने के बाद चाकू से वार कर दिया. महिला का उपचार देर रात ही सदर अस्पताल में किया गया. सुबह होने पर परिजनों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. इसके बाद पुलिस को भी चोरी की सूचना दी गयी. सुबह थाने पहुंच कर परिजनों ने आवेदन दिया. शिकायत दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. जांच का जिम्मा पुलिस पदाधिकारी को दिया गया है. थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि जल्द ही कांड का उद्भेदन किया जायेगा. आरोपी को पकड़ा जायेगा. पुलिस चोरों का पता लगा रही है. मालूम हो कि इसके पहले भी फरवरी में कुरमन गांव में छोटे से किराना दुकान में चोरी हुई थी. यह क्षेत्र ग्रामीण इलाका है. नगर थाने से दूरी तकरीबन पांच किमी है. लगातार हो रही चोरी की घटना से ग्रामीण दहशत में आ गये हैं. पुलिस की गश्ती पर ही सवाल उठाने लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola