हनवारा बाजार में ज्वेलरी दुकान में चोरी, 30 हजार रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन
हनवारा बाजार में ज्वेलरी दुकान में चोरी, 30 हजार रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

कार्तिक मंदिर के सामने दुकान का शटर तोड़कर चोरी, ग्रिल सुरक्षित रहने से बड़ी चोरी टली

विज्ञापन

हनवारा थाना क्षेत्र के हनवारा बाजार स्थित कार्तिक मंदिर के सामने एक ज्वेलरी दुकान में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन दुकान के भीतर लगे ग्रिल को तोड़ने में असफल रहे. इसके बावजूद चोर दुकान के अंदर रखे एक बक्से को लेकर फरार हो गये, जिसमें लगभग 30 हजार रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण रखे हुए थे. घटना की जानकारी गुरुवार सुबह दुकानदार दिलीप साह को तब हुई, जब वे अपनी दुकान खोलने पहुंचे और शटर टूटा हुआ देखा. उन्होंने तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी. पुलिस की मौजूदगी में शटर उठाकर जांच की गयी, तो पता चला कि दुकान के अंदर रखा बक्सा गायब था. स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि चोर ग्रिल तोड़ने में सफल हो जाते तो लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो सकते थे. ग्रिल सुरक्षित रहने से बड़ी चोरी टल गयी. दिलीप साह ने बताया कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से कार्तिक मंदिर के सामने ज्वेलरी की दुकान चला रहे हैं, लेकिन इससे पहले कभी इस तरह की चोरी की घटना नहीं हुई थी. घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है. बताया गया कि 15 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के कुशमारा गांव में भी एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना हुई थी, जिसका अब तक हनवारा पुलिस द्वारा पता नहीं लगाया जा सका है. हनवारा थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और जल्द ही लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola