मेहरमा में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने जतायी हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
मेहरमा में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मायके वालों ने जतायी हत्या की आशंका

दामाद और ससुराल पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, मृतका की मां ने की निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन

मेहरमा थाना क्षेत्र के डोय हरिपुर गांव में रविवार की अहले सुबह 19 वर्षीय नवविवाहिता हाजरा खातून ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. घटना की जानकारी मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतका के पति मो. मोजाहिद ने पुलिस को बताया कि सुबह खाना बनाने को लेकर उनके और पत्नी के बीच हल्का विवाद हुआ. इसके बाद परिवार के सभी सदस्य खेतों में धान की तैयारी के लिए चले गये. कुछ देर बाद घर लौटने पर मो. मोजाहिद ने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी देर तक खटखटाने और धक्का देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया. अंदर जाकर उसने पत्नी को फंदे से झूलता पाया. शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए और हाजरा को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक वह मृत हो चुकी थी. मृतका की मां नूरजहां ने बताया कि हाजरा की शादी सात-आठ माह पहले डोय निवासी मो. मोजाहिद से बलबड्डा थाना क्षेत्र के दलहाय में हुई थी. शादी के बाद से ही दामाद मोटरसाइकिल और मोबाइल की मांग करता था, न देने पर मारपीट करता था. साथ ही दामाद के परिवार के अन्य सदस्य भी बार-बार प्रताड़ित करते थे. नूरजहां ने कहा कि हमने कुछ दिन पूर्व बेटी को मोबाइल खरीदा था. इसके बाद भी दामाद मोबाइल की मांग करता रहा और न देने पर मारपीट की. मारपीट की जानकारी बेटी और उसकी ननद हमें देती थीं. बेटी इसके बाद यह कहकर टाल देती थी कि हर घर में विवाद होते रहता है. सब अपने आप ठीक हो जाएगा. रविवार की सुबह पुत्री को फंदे से लटककर जान देने की जानकारी मिलने पर जब पहुंची तो पुत्री का शव फंदे में नहीं पाकर नीचे खाट पर पायी. मृतक की मां ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारीमृतका की मां का फर्द बयान लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-सौरभ कुमार ठाकुर, थाना प्रभारीB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola