खीजुरिया और मेघी मोहली टोला में जल मीनार खराब, ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन
खीजुरिया और मेघी मोहली टोला में जल मीनार खराब, ग्रामीण परेशान

झारखंड राष्ट्रवादी पार्टी ने की डीसी को आवेदन देकर समस्या समाधान की मांग

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के खीजुरिया और मेघी मोहली टोला में जल मीनार लंबे समय से खराब होने के कारण गांव के सैकड़ों ग्रामीण पानी की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं. झारखंड राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव दीनबंधु मंडल ने बताया कि प्रखंड के दर्जनों गांवों में जल मीनार खराब पड़ी हैं. विभाग को कई बार मरम्मत के लिए आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. प्रदेश महासचिव ने कहा कि यह क्षेत्र आदिवासी और पहाड़ी बहुल्य है और ग्रामीण अत्यंत गरीब हैं. पानी न मिलने के कारण उन्हें 2 से 3 किलोमीटर तक चलकर पानी लाना पड़ता है. गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी क्योंकि पानी की खपत बढ़ जाती है. दीनबंधु मंडल ने बताया कि ग्रामीणों के हस्ताक्षर लेकर डीसी के नाम आवेदन दिया जाएगा. यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो ग्रामीण मुख्य सड़क पर खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे. इस मामले पर बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि जल मीनारों की मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाये जाएंगे और जितने भी जल मीनार खराब हैं, उनका शीघ्र मरम्मत कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola