ePaper

पोड़ैयाहाट : नकाबपोश बदमाशों ने युवक से बाइक व मोबाइल फोन छीना

Updated at : 09 Dec 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट : नकाबपोश बदमाशों ने युवक से बाइक व मोबाइल फोन छीना

तालझारी-पोड़ैयाहाट मुख्य पथ पर मधुकुपी के पास की घटना

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट. थाना क्षेत्र अंतर्गत बांझी तालझारी-पोड़ैयाहाट मुख्य पथ पर मधुकुपी के पास दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों के द्वारा देवटांड़ थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव निवासी जीतुलाल मड़ैया के पुत्र निकलेश मड़ैया से होंडा साइन बाइक व मोबाइल की छिनतई का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार अहले सुबह तकरीबन तीन बजे की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने बताया कि गंगवारा से रास मेला देखकर घर जा रहे थे. इस दौरान मधकुप्पी गांव के पास सड़क पर बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया. बाइक को ठेल कर ले जा रहे थे. इस दरमियान दो बाइक में तीन युवक चेहरा बांध कर आया और सबसे पहले मेरा मोबाइल छीन लिया, जिसका नंबर 986****916 है. उसके बाद तीनों ने मेरी बाइक की चाबी मांगने लगा. चाबी देने से इनकार करने पर उनके द्वारा मारपीट की गयी और बाइक (जेएच 04 वाई 4679) को छीनकर ले गया. इसके बाद युवक ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है. जल्द ही बाइक व मोबाइल छिनतई का खुलासा कर लिया जायेगा. बदमाशों की पहचान को लेकर पुलिस अभियान चला रही है.

– विनय कुमार यादव,

थाना प्रभारी, पोड़ैयाहाट

हाइलार्ट्स : तालझारी-पोड़ैयाहाट मुख्य पथ पर मधुकुपी के पास की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola