ePaper

फाइनल मुकाबले में साहिबगंज बंगलिया की टीम ने दर्ज की जीत

Updated at : 19 Jan 2026 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में साहिबगंज बंगलिया की टीम ने दर्ज की जीत

फुलबड़िया पंचायत में सोहराय पर्व पर फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के फुलबड़िया पंचायत के समदा खेल मैदान में सोहराय पर्व के अवसर पर संथाल सोसायटी क्लब, समदा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया. अंतिम दिन साहिबगंज जिले की बंगलिया टीम और गोड्डा जिले की बोआरीजोर टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. दोनों टीमों ने पूरे मैच में समान प्रदर्शन करते हुए मैच को पेनाल्टी शूट आउट तक पहुंचाया. शूट आउट में बंगलिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की. टूर्नामेंट के शुभारंभ के समय मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर, पंचायत मुखिया सालोमी मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य जीतराम हांसदा, दीपक मुर्मू, औरंगजेव, मिस्टर खान, त्रिभुवन यादव उपस्थित रहे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता को लेकर अपने अनुभव साझा किये. विजेता टीम बंगलिया को 20,000 रुपये प्रदान किये गये. उपविजेता टीम बोआरीजोर को 15,000 रुपये से सम्मानित किया गया. सांत्वना पुरस्कार के रूप में तृतीय स्थान पर रही टीम को 3,000 रुपये प्रदान किया गया. संथाल सोसायटी क्लब के अध्यक्ष मनीष हांसदा ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेल आयोजन कर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. कमेटी के सदस्य छोटेलाल हांसदा, रंजन हेंब्रम, संजय बेसरा, निर्णायक छोटेलाल किस्कू, बाबूधन किस्कू सहित हजारों दर्शक भी उपस्थित थे. इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बारी-बारी से खिलाड़ियों को संबोधित किया और उन्हें खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना बनाये रखने की सीख दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola