चिराग-11 कहलगांव ने वाइसीसी छोटा सिमड़ा को हराकर जीता खिताब
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 04 Feb 2026 10:45 PM
पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
राजमहल कोल परियोजना के प्रभावित क्षेत्र छोटा सिमड़ा स्थित हरियाली खेल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ. फाइनल मुकाबले में चिराग-11 कहलगांव की टीम ने वाइसीसी छोटा सिमड़ा की टीम को 55 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चिराग-11 कहलगांव की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाइसीसी छोटा सिमड़ा की टीम 62 रन पर ऑल आउट हो गयी. विजेता टीम चिराग-11 कहलगांव को परियोजना के महाप्रबंधक (परिचालन) सतीश मुरारी द्वारा एक लाख रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया. वहीं उपविजेता टीम वाइसीसी छोटा सिमड़ा को भाजपा नेत्री अनिता सोरेन द्वारा 80 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम कमालपुर को मोहम्मद मजरुल हक द्वारा 11 हजार रुपये तथा चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम एमडीसी महागामा को रंजीत कुमार द्वारा 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया. प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार विजेता खिलाड़ी राहुल दत्ता को मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद हेंब्रम द्वारा सात हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. वहीं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कहलगांव टीम के खिलाड़ी चीनी गुर्जर को खबीर अंसारी द्वारा 2 हजार रुपये प्रदान किये गये. अतिथियों ने बताया कि ब्लैक डायमंड क्लब केंदुआ के तत्वावधान में केंदुआ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें कहलगांव टीम के खिलाड़ी चीनी गुर्जर ने तूफानी अर्धशतक लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शेखावत अंसारी, सचिव एहसान अंसारी, शरीफ अंसारी, हकीम अंसारी, इब्राहिम अंसारी, नासिर अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










