डीसी ने किया सीएचसी व पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने किया सीएचसी व पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण

कहा : पुराने मवेशी अस्पताल को जल्द करायें अतिक्रमणमुक्त

विज्ञापन

तस्वीर:- 58 पथरगामा अस्पताल का निरीक्षण करतीं डीसी. प्रतिनिधि, पथरगामा गोड्डा डीसी अंजली यादव ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया. डीसी सबसे पहले प्रखंड सह अंचल कार्यालय पथरगामा पहुंची जहां से डीसी आंगनबाड़ी केंद्र बाबूपुर के लिए रवाना हुई. डीसी के साथ पथरगामा बीडीओ सह सीओ नितेश कुमार गौतम साथ चल रहे थे. आंगनबाड़ी केंद्र बाबूपुर में निरीक्षण के दौरान सेविका को साफ-सफाई रखने तथा आंगनबाड़ी केंद्र के सभी सामानों को व्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया. इसके बाद डीसी पंचायत भवन सोनारचक पहुंच कर पंचायत भवन को सुसज्जित व व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. पंचायत भवन के नजदीक सापिन नदी में छठ घाट का डीएमएफटी फंड से निर्माण करवाने का निर्देश दिया. उन्होंने बीडीओ नितेश कुमार गौतम को निर्देश दिया कि प्रखंड में चल रहे तमाम विकास कार्य और सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाये. ताकि लोग सरकारी योजना का लाभ उठा सकें. सरकारी योजना के लाभ से कोई पात्र वंचित ना रहे. इसका विशेष ख्याल रखे जाने की बात कही. इसके बाद डीसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंची, जहां निरीक्षण के दौरान नये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा स्टाफ क्वार्टर का जायजा लिया. डीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित एमटीसी का भी निरीक्षण किया. आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल आनेवाले मरीज के अंदर बेहतर चिकित्सा का विश्वास कायम करें. इधर, पशु चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पुराने मवेशी अस्पताल भवन को जल्द अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola