ठाकुरगंगटी की दिव्या ने नेशनल कबड्डी में जिले का किया नाम रौशन

Updated:
विज्ञापन
ठाकुरगंगटी की दिव्या ने नेशनल कबड्डी में जिले का किया नाम रौशन

मदनचौकी कन्या विद्यालय की छात्रा आंध्र प्रदेश में हिस्सा लेंगी, पूरे गांव में खुशी का माहौल

विज्ञापन

गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड के मदनचौकी गांव की दिव्या कुमारी ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए अपने गांव और जिले का नाम रौशन कर इतिहास रच दिया है. मदनचौकी कन्या विद्यालय की छात्रा नेशनल गेम में कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने आंध्र प्रदेश जा रही हैं. दिव्या के पिता ब्रजकिशोर महतो ने बताया कि उनकी पुत्री के नेशनल गेम में चयनित होने पर परिवार में गर्व का माहौल है. उन्होंने कहा कि दिव्या पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी रुचि और मेहनत के लिए जानी जाती हैं. दिव्या कुमारी ने स्वयं बताया कि नेशनल गेम में भाग लेने के बाद वे और भी कड़ी मेहनत करेंगे और प्रखंड का नाम देश-विदेश में रोशन करेंगी. इसी अवसर पर उनके कोच नीरज कुमार और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों में भी खुशी का माहौल है. पूरे गांव में दिव्या के आंध्र प्रदेश रवाना होने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola