जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

समयबद्ध पंजीकरण व ऑनलाइन प्रविष्टि पर दिया गया विशेष जोर

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अगुआई बीडीओ अभिनव कुमार द्वारा की गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश कुमार पाठक, विधायक प्रतिनिधि मो. परवेज अख्तर, सांख्यिकी विभाग के आदेशपाल पलूस हांसदा एवं कंप्यूटर ऑपरेटर ज्ञानेंद्र कुमार ठाकुर उपस्थित रहे. इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने उपस्थित मुखिया एवं पंचायत सचिवों को जन्म-मृत्यु निबंधन की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने समयबद्ध पंजीकरण, ऑनलाइन प्रविष्टि तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जन्म एवं मृत्यु का निबंधन संबंधित निबंधन इकाई में 21 दिनों के भीतर कराना आवश्यक है, जिससे नि:शुल्क प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद निबंधन कराने पर लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. यदि 21 दिनों के भीतर निबंधन नहीं कराया जाता है तो प्रक्रिया जटिल हो जाती है. इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि समय पर जन्म एवं मृत्यु की सूचना दें, ताकि प्रमाण पत्र समय से निर्गत किया जा सके. कार्यक्रम में मो. तनवीर आलम, मो. परवेज, शिवालक कुमार, खुशबू कुमारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola