कोयला गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ

Updated:
विज्ञापन
कोयला गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ

कथा वाचिका साध्वी खुशी किशोरी के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही अमृतमयी श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धालु श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ रसपान कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हनवारा थाना क्षेत्र के कोयला गांव में शनिवार से भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हुआ. यज्ञ व कथा के आरंभ होते ही पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया. कथा वाचिका साध्वी खुशी किशोरी के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही अमृतमयी श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धालु श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ रसपान कर रहे हैं. कथा के दौरान साध्वी खुशी किशोरी ने श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार का मार्ग दिखाती है. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं व भक्तों के जीवन प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को सत्य, प्रेम और मानव सेवा का संदेश दिया. यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola