अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल

टेंपो पलटने से लौगांय गांव निवासी गुलाम रब्बानी (16) व मेदनीचक बसंतराय निवासी रोशन खातून (15) गंभीर रूप से घायल हो गयी.

विज्ञापन

महागामा. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना में कुसमी गांव के पास अनियंत्रित टेंपो पलटने से लौगांय गांव निवासी गुलाम रब्बानी (16) व मेदनीचक बसंतराय निवासी रोशन खातून (15) गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया. दूसरी घटना करनू गांव में हुई, जहां बाइक सवार वकील यादव 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गयी. इलाज रेफरल अस्पताल महागामा में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola