नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 11:44 PM
प्यार के जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, तीन नवंबर को दर्ज हुआ था मामला
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. घटना के बाबत पुलिस ने पोड़ैयाहाट में तीन नवंबर की शाम को मामला दर्ज किया था. पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है. पकड़े गये आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पिछले तीन नवंबर को पीड़ित की मां के बयान पर मामला दर्ज किया था. 48 घंटे के अंदर आरोपी जितेंद्र बास्की, रमेश सोरेन, बाबूराम बास्की, जितेंद्र हांसदा, दिलीप हांसदा, प्रकाश हांसदा को गिरफ्तार करके कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सभी आरोपी दादूघुटू गांव का रहने वाला है. पीड़ित की मां ने प्राथमिकी में बताया है कि उनकी बेटी जितेंद्र बास्की से मोबाइल पर तीन-चार महीने से बात करती थी. उसके कहने पर ही पिछले 25 अक्टूबर को बेटी गोड्डा बस स्टैंड पहुंची थी. इसके बाद आरोपी बाइक से पोड़ैयाहाट की ओर ले गया. रास्ते में सभी आरोपी युवक पहुंचे और गुफा की ओर ले गये. इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. मामले में थाना कांड संख्या 130/ 24 दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










