भगैया हाट जाने में लोगों को परेशानी, मरम्मत की उठी मांग

यह सड़क क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों के लिए भगैया तक पहुंचने का सबसे छोटा और आसान मार्ग था. मार्ग पर पड़ने वाले बभनिया, कोलबड़ा, सन्हौली, हिजरी, दुधकोल और नयाचक गांवों की हजारों की आबादी सीधे आवागमन कर सकती थी.
बाघाकोल गांव तक जानेवाला एप्रोच पथ जर्जर, चारपहिया वाहनों का परिचालन ठप प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत तेतरिया-परासी मुख्य मार्ग से बभनिया गांव होते हुए बाघाकोल गांव तक जानेवाली एप्रोच पथ जर्जर स्थिति में है. तीन किलोमीटर की दूरी तक सड़क लगभग मिट चुकी है. कहीं गड्ढे हैं और कहीं पुरानी मिट्टी उभर आयी है. ऐसा प्रतीत होता है मानो सड़क आदिम युग की हो, जिसे वर्तमान में लोग देख रहे हैं. बारिश होने पर आवागमन पूरी तरह ठप पड़ जाती है. सड़क पर शायद कई वर्षों से चार पहिया वाहन का परिचालन बंद हो चुका है, यानी सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है. यह सड़क क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों के लिए भगैया तक पहुंचने का सबसे छोटा और आसान मार्ग था. मार्ग पर पड़ने वाले बभनिया, कोलबड़ा, सन्हौली, हिजरी, दुधकोल और नयाचक गांवों की हजारों की आबादी सीधे आवागमन कर सकती थी. भगैया हाट शुक्रवार और मंगलवार को लगता है. घनी आबादी वाले इलाके के लोग अक्सर हाट बाजार पर ही आश्रित रहते हैं. उन्हें अपने घर के लिए सामान खरीदने और बेचने के लिए रोजाना मार्ग से गुजरना पड़ता था, लेकिन वर्तमान समय में सड़क की हालत इतनी खराब हो गयी है कि यात्रा करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है. ग्रामीण चंदन कुमार महतो, पप्पू कुमार महतो, शिवशंकर महतो, मनोज कुमार महतो, देवदत्त महतो और राजीव कुमार महतो ने बताया कि सड़क का निर्माण लगभग पंद्रह साल पहले कराया गया था, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. शाम को मार्ग पर आवागमन लगभग बंद हो जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग उनके लिए बहुत आसान था. भगैया के साथ-साथ मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन तक भी कम समय में पहुंचने का रास्ता था. लेकिन कुछ वर्षों से चार पहिया वाहन का परिचालन बंद होने से यह सुविधा समाप्त हो गयी है. ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मांग की है कि इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द कराया जाये. ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में राहत मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










