हाफ मैराथन में श्यामदेव चौड़े और शोभा कुमारी ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
हाफ मैराथन में श्यामदेव चौड़े और शोभा कुमारी ने मारी बाजी

गणतंत्र क्रीड़ा सप्ताह के दूसरे दिन हाफ मैराथन का भव्य आयोजन

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गणतंत्र क्रीड़ा सप्ताह प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. इस दिन का मुख्य आकर्षण हाफ मैराथन प्रतियोगिता रही, जिसमें गोड्डा जिले के सैकड़ों धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सुबह 8 बजे गुम्मा से प्रारंभ हुई हाफ मैराथन प्रतियोगिता को मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. प्रतियोगिता के दौरान धावकों ने अनुशासन, उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया. पुरुष वर्ग में श्यामदेव चौड़े ने अपनी सधी हुई गति एवं उत्कृष्ट सहनशक्ति का प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं महिला वर्ग में शोभा कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय एथलीट पवन कुमार सिंह ने बताया कि इस क्रीड़ा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग करना है.

प्रतियोगिता का परिणाम महिला वर्ग में

पहला स्थान : शोभा कुमारी (कठौन, पोड़ैयाहाट)

द्वितीय स्थान : रेशम कुमारी (रामपुर)

तृतीय स्थान : नंदिनी कुमारी (गोड्डा)

प्रतियोगिता का परिणाम पुरूष वर्ग में

पहला स्थान : श्यामदेव चौड़े (गंगटा, गोड्डा)

द्वितीय स्थान : मो. जलालुद्दीन (मधुरा, मेहरमा)

तृतीय स्थान : संदीप मुर्मू (लुत्तीपाथर, पोड़ैयाहाट)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola