प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद नो इंट्री का पालन नहीं

Updated at : 07 Mar 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद नो इंट्री का पालन नहीं

भारी वाहनों के आवागमन के दौरान हादसे का बना रहता है डर.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महागामा महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य सड़क पर प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद नो इंट्री का पालन नहीं होने से सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. शहर में लगनेवाले जाम से निजात दिलाने और भारी वाहनों से होनेवाली दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए अनुमंडल प्रशासन की ओर से शहर में नो इंट्री लागू की गयी है. विडंबना यह है कि नो इंट्री का पालन नहीं हो रहा है. प्रशासन द्वारा बनाये गये नो इंट्री के नियमों का भारी वाहन चालकों द्वारा धज्जियां उड़ायी जा रही है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. नो इंट्री के बावजूद महागामा के मुख्य सड़क से शहर में अंदर ट्रक और भारी वाहनों का आगमन हो रहा है. वाहन चालकों को इसकी जानकारी होने के बावजूद भी नो इंट्री में घुस जाते हैं. कार्रवाई से बचने के लिए जल्दी शहर से निकलने की कोशिश में तेज रफ्तार में वाहन का परिचालन करते हैं. हादसे की संभावना बनी रहती है. विशेष कर मोहनपुर चौक, बसुवा चौक, केंचुआ चौक पर सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. तीन महीने के दौरान अब तक प्रशासनिक स्तर से नो इंट्री का उल्लंघन करने वाले लगभग आधा दर्जन भारी वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की गयी. इसके बावजूद वाहन चालकों में इसका खौफ नहीं है. बीते तीन दिन पूर्व एसडीओ आलोक वरन केसरी ने महागामा मुख्य सड़क से नो इंट्री का उल्लंघन करने वाले तीन हाइवा को जब्त किया था. भारी वाहन के परिचालन से विशेष कर स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है. लोगों ने बताया कि नो इंट्री लागू करने का निर्णय प्रशासन का अच्छा कदम है. एसडीओ आलोक वरन केसरी ने कहा कि सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक नो इंट्री लगती है. उल्लंघन करनेवाले चालकों पर कार्रवाई की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola