ePaper

कोयला लाने गयी नपं की टीम पर हमला, कर्मी घायल

Updated at : 10 Jan 2026 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
कोयला लाने गयी नपं की टीम पर हमला, कर्मी घायल

नगर पंचायत के सिटी मैनेजर रोहित गुप्ता ने बताया कि नगर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था को लेकर कोयला लाने के लिए नगर पंचायत की जेसीबी मशीन एवं मजदूरों की टीम हुरासी खदान के कद्दू टोला स्थित कोल माइंस के पास पहुंची थी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महागामा अलाव के लिए कोयला लाने गयी महागामा नगर पंचायत की टीम पर हुए हमले में कर्मी घायल हो गया. इस संबंध में नगर पंचायत के सिटी मैनेजर रोहित गुप्ता ने बताया कि नगर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था को लेकर कोयला लाने के लिए नगर पंचायत की जेसीबी मशीन एवं मजदूरों की टीम हुरासी खदान के कद्दू टोला स्थित कोल माइंस के पास पहुंची थी. इसी दौरान माइंस के सुरक्षा गार्ड और स्टाफ की मौजूदगी में स्थानीय लोगों द्वारा नगर पंचायत की टीम पर अचानक पत्थरबाजी कर दी गयी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. अचानक हुए पथराव के दौरान नगर पंचायत के कर्मी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे. इस घटना में मजदूर मनोज मेहतर के हाथ में हल्की चोट आयी, जबकि जेसीबी चालक सहदेव कुमार बाल-बाल बच गया. बताया जाता है कि पत्थरबाजी के दौरान जेसीबी का शीशा भी टूट गया, जिससे मशीन को नुकसान पहुंचा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत प्रशासन अलाव की व्यवस्था के लिए कोयला लाने की प्रक्रिया में जुटा था. टीम के वहां पहुंचते ही कोयला चोरों ने उन्हें सीआइएसएफ या पुलिस की टीम समझ लिया. आक्रोश में आकर पत्थरबाजी कर दी. घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत प्रशासन व संबंधित विभाग हरकत में आ गये. प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola