9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

बोआरीजोर में नववर्ष पर सघन वाहन जांच अभियान

ललमटिया पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया अभियान

नववर्ष के अवसर पर ललमटिया सिदो-कान्हू चौक पर ललमटिया पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है. उन्होंने कहा कि नववर्ष के अवसर पर अक्सर लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. जांच के दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की और अन्य सामानों की जांच की गयी. चालक और उपचालक को हेलमेट पहनने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी गयी. पुलिस पदाधिकारी जगनारायण राम ने मोटरसाइकिल का बारीकी से निरीक्षण किया और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने चेतावनी दिया कि सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel