दुर्गामंदिर सज धज कर तैयार, आज होगी कलश स्थापना

Updated at : 29 Mar 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गामंदिर सज धज कर तैयार, आज होगी कलश स्थापना

प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत होनेवाली चैती दुर्गापूजा की तैयारी लगभग की जा चुकी है. कलश स्थापना के साथ आज शैलपुत्री की पूजा होगी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत होनेवाली चैती दुर्गापूजा की तैयारी लगभग की जा चुकी है. कलश स्थापना के साथ आज शैलपुत्री की पूजा होगी. प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत अमौर दुर्गा मंदिर, दरियापुर मंदिर, खट्ठी मंदिर व मेहरमा दुर्गा मंदिर में आज से शुरू होनेवाली पूजा को लेकर श्रद्धालु मंदिर की साफ-सफाई में जुट गये हैं. बताते चलें कि 20 वर्ष से अमौर दुर्गा मंदिर में हो रही पूजा को लेकर पूर्व की भांति इस वर्ष भी भव्य मंदिर, भव्य पंडाल बनाया गया है. अयोध्या धाम से आ रहे कथा वाचक प्रकाशचंद्र जी महाराज ने राम कथा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया जायेगा. मेले में तारामांची, ब्रेक डांस, ड्रैगन झूला का आनंद बच्चे ले पायेंगे. खट्ठी गांव में तीसरी पूजा से दसवीं पूजा तक भागवत कथा का आयोजन होगा. मेहरमा में पहली पूजा से कलश स्थापना के दौरान यज्ञ व भागवत कथा का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola