राजमहल हुर्रासी कोयला क्षेत्र में नौ टन अवैध कोयला जब्त

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 06 Nov 2025 11:32 PM

विज्ञापन

ईसीएल और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, कोयला माफिया पर कड़ा शिकंजा

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना क्षेत्र के अधीनस्थ हुर्रासी कोयला खनन क्षेत्र में ईसीएल और पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखा गया नौ टन कोयला जब्त किया गया. ईसीएल के सिक्योरिटी इंचार्ज इंद्रदेव टुडू ने बताया कि बलिया, हाहाजोर और कद्दू टोला गांवों में अवैध रूप से कोयला रखा गया था. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर ललमटिया पुलिस और ईसीएल के सिक्योरिटी अधिकारियों द्वारा की गयी. थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कोयला माफिया पर शिकंजा कसने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और अवैध कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कोयला व्यापार पर कड़ा संदेश गया है और अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए सतत निगरानी जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola