आपसी विवाद में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
आपसी विवाद में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

गाड़ीपरवारा गांव निवासी सुखदेव मिर्धा के 14 वर्षीय पुत्र आनंद मिर्धा के सिर पर गंभीर चोटें आयी थीं. घटना के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान ले गए थे.

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी के गाड़ीपरवारा गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई थी घटना बर्द्धमान में इलाज के दौरान किशोर ने तोड़ा दम, प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, गोड्डा/ठाकुरगंगटी जिले के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के गाड़ीपरवारा गांव में एक सप्ताह पूर्व आपसी विवाद में किशोर पर जानलेवा हमला किया गया था. इस हमले में गाड़ीपरवारा गांव निवासी सुखदेव मिर्धा के 14 वर्षीय पुत्र आनंद मिर्धा के सिर पर गंभीर चोटें आयी थीं. घटना के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान ले गए थे. अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए आखिरकार शुक्रवार शाम आनंद ने दम तोड़ दिया. किशोर की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर सीधे ठाकुरगंगटी थाने पहुंचे. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को कब्जे में ले लिया. शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोड्डा भेज दिया, जहां दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस पूरे मामले को लेकर ठाकुरगंगटी पुलिस गंभीर है. पुलिस के अनुसार, मारपीट और जानलेवा हमले की घटना को लेकर थाने में पहले ही कांड संख्या 19/2026 दर्ज की जा चुकी है. किशोर की मौत के बाद अब मामले में कानूनन धाराएं बढ़ायी जायेंगी. पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कार्रवाई तेज कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola