पोड़ैयाहाट के वरीय झामुमो नेता घनश्याम यादव मिले सीएम से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Oct 2024 11:11 PM
तीर कमान वाला चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया
पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के झामुमो के वरीय नेता सह जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव रांची में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. दुर्गा पूजा को लेकर सीएम श्री सोरेन को प्रणाम कर आशीर्वाद लेने पहुंचे घनश्याम यादव अपने साथ भगैया के रेशमी कपड़े व चादर के साथ कल्पना सोरेन के लिए सिल्क की साड़ी भी गिफ्ट किया. श्री सोरेन को तीर कमान वाला चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया. श्री यादव बीती शाम रांची में श्री सोरेन के आवास पहुंचकर मुलाकात की. इस दौरान पोड़ैयाहाट के राजनीति पर देर तक चर्चा करने के साथ-साथ आने वाले चुनाव के लिए श्री यादव ने तीर व कमान के साथ क्षेत्र की कमान के लिए भी बात की. श्री यादव ने इस दौरान पार्टी के सचिव विनाेद पांडेय से भी मुलाकात कर शॉल देकर सम्मानित किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










