बाल विवाह पर रोक को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

Updated at : 05 May 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
बाल विवाह पर रोक को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

अक्षय तृतीया के दौरान बेटी की शादी के बजाय उनकी रक्षा करने पर दिया जोर

विज्ञापन

गोड्डा में बाल विवाह पर रोकथाम व लोगों के बीच जागरूकता को लेकर रैली निकाली गयी. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत साथी संस्था की ओर से जागरूकता अभियान के तहत गुडमेश्वर नाथ शिव मंदिर पोड़ैयाहाट में कार्यक्रम आयोजित करने के उपरांत रैली निकाली गयी. मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी कालेश्वर मंडल ने कहा कि अक्षय तृतीया से पूर्व चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों से अपील कर कहा कि अक्षय तृतीया के दिन बाल विवाह शुभ नहीं है. इसे अशुभ माना जाता है. बाल विवाह अपवित्र है और कोई भी धर्म इसे उचित नहीं मानता है. अक्षय तृतीया के दौरान उनकी शादी करने के बजाय उनकी रक्षा करने का शपथ लें. अपने बच्चों को बाल विवाह से बचाएं,बच्चों का जश्न मनाना चाहिए और उनका भविष्य सुरक्षित करना चाहिए..श्री मंडल ने कहा कि बेटियों को पढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया जाना चाहिये. समय में अपनी क्षमता के अनुसार समाज के सामने एक आइकॉन बने .अभियान में सुबोध कुमार, रौशन कुमार, शबनम कुमारी, नारायण, संध्या रानी, नरेश ठाकुर, सुरेंद्र किस्कू, अमिता, सोनी, सीमा, जुलियस, सनोषिणी, स्टेन लाउस, गौरव, उषा सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola