सास से विवाद में बहू ने खाया जहर, हालत बिगड़ी

चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए भागलपुर किया रेफर
बसंतराय थाना क्षेत्र के धपड़ा पंचायत के सोहरा गांव में सास-बहू के झगड़े में बहू ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया है. जहर खाने के बाद बहू पाकीजा खातून की हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद इलाज के लिए सास सहित पति द्वारा गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद भी बहू की हालत खराब होने लगी, तो चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल से भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन 108 एंबुलेंस से मायागंज ले गये. इस बाबत परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सास व बहू के बीच आये दिन किसी न किसी बात को लेकर किचकिच हो रही थी. गुरुवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद बहू ने घर में रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया. हालत बिगड़ने के बाद परिजन गोड्डा ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










