अब रोस्टर के हिसाब से पंचायत सचिवालय में बैठेंगे सहायक

Updated at : 22 Mar 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
अब रोस्टर के हिसाब से पंचायत सचिवालय में बैठेंगे सहायक

प्रत्येक सप्ताह पाली के हिसाब से पंचायत सचिवालय में बैठकर सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत कार्य करेंगे. पंचायतवासियों को बेहतर सुविधाओं के साथ जानकारी देंगे.

विज्ञापन

डीसी के निर्देश के बाद बीडीओ ने जारी किया रोस्टर तस्वीर –21 पंचायत सचिवालय बाघमारा प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट अब पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक जो कि पूर्व में स्वयंसेवक कहलाते थे. वह प्रत्येक सप्ताह पाली के हिसाब से पंचायत सचिवालय में बैठकर सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत कार्य करेंगे. पंचायतवासियों को बेहतर सुविधाओं के साथ जानकारी देंगे. यह निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह डीसी जिशान कमर प्रखंड के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया है. निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक कार्य दिवस को नागरिकों के सहायता के लिए पूर्वाह्न 10:00 बजे से 5:00 बजे तक सहायक मौजूद रहेंगे. पाली के हिसाब से दो पंचायत सहायक को रोस्टर बनाने का निर्देश दिया है. एवं पंचायत कार्यकारिणी के द्वारा उनका कार्य सुनिश्चित किया जायेगा. पंचायत सहायकों को इसके लिए पंचायत भवन में कमरा भी उपलब्ध कराया जायेगा. इस समय प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू के द्वारा रोस्टर बनाया गया है. जिसे पंचायत सहायक पंसे, रोजगार सेवक पंचायत सहायक आदि का कार्यों को दायित्व सौंपा गया है. निर्देश दिया गया कि हर हाल में पंचायत सचिवालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, अन्यथा कार्रवाई की जायेगी. लोक पंचायत सचिवालय में छोटी-मोटी कार्यों का निबटारा हो जाय ताकि लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े . इस उद्देश्य से ऐसा किया गया है. इधर, डीसी के निर्देश के बाद पंचायत सहायकों में खुशी देखी जा रही है. पंचायत सहायकों में निर्मला देवी, कुंती कुमारी, प्रकाश राय, विष्णु दास, अमित ठाकुर चंदन भगत, पिंकू दास, संजय ठाकुर समेत अन्य ने खुशी जाहिर की है. क्या कहते हैं बीडीओ डीसी के निर्देश पर रोस्टर तैयार किया गया है. सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. पंचायत सचिवालय में हर हाल में ग्रामीणों का कार्य का निबटारा किया जायेगा. फुलेश्वर मुर्मू, बीडीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola