हेलीपैड पर उतरते ही शिवराज सिंह चौहान का किया गया जोरदार स्वागत
आगमन के बाद लोगों में दिखा गजब का जोश
भाजपा के चुनाव प्रचार के दौरान गोड्डा जिले के महागामा आये मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के आगमन के बाद लोगों में गजब का जोश देखा गया. श्री चौहान के साथ डॉ निशिकांत दुबे एवं विधायक राजेश्वर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत में पुष्प वर्षा की गयी. खासकर महिला मोर्चा की ओर से हेलीपैड से लेकर रथ तक स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाये. रथ के आगे दो-दो डीजे के साथ बड़ी संख्या में नृत्य करतीं आदिवासी महिलाओं के साथ जनता व कार्यकर्ता मोदी जिंदाबाद, मामा जिंदाबाद के साथ निशिकांत जिंदाबाद से माहौल बना दिया. करीब तीन किमी के इस रोड शो के दौरान इसीएल कॉलोनी से लेकर महागामा मुख्य बाजार तक करीब दो घंटे तक प्रचार अभियान चलता रहा. बीच-बीच में कार्यकर्ता नृत्य के साथ उमंग में दिख रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










