ePaper

मांदर की थाप व सधे पांव से नृत्य कर आदिवासी समुदाय ने मनाया सोहराय पर्व

Updated at : 20 Jan 2026 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
मांदर की थाप व सधे पांव से नृत्य कर आदिवासी समुदाय ने मनाया सोहराय पर्व

अदाणी फाउंडेशन ने गोड्डा में किया सोहराय का भव्य आयोजन

विज्ञापन

गोड्डा जिले में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आदिवासी समाज का पारंपरिक और प्रमुख त्योहार सोहराय भव्य रूप से मनाया गया. यह पर्व 9 से 18 जनवरी के बीच जिले के चार प्रखंडों महागामा, बोआरीजोर, ठाकुरगंगटी और गोड्डा के नौ आदिवासी गांवों में संपन्न हुआ. इस दौरान करीब एक हजार से अधिक आदिवासी समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. महागामा प्रखंड के गोविंदपुर और करनू, बोआरीजोर प्रखंड के जिरली और गोराडीह, ठाकुरगंगटी प्रखंड के बहादुरचक और गोड्डा प्रखंड के रानीडीह, गंगटा, नायाबाद और पेटबी संथाली गांवों में सोहराय पर्व का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आदिवासी महिला और पुरुषों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी संस्कृति और पहचान को प्रदर्शित किया. सोहराय आदिवासी समाज का एक प्रमुख पर्व है, जो कृषि, पशुधन और प्रकृति पूजा से गहराई से जुड़ा हुआ है. यह पर्व अच्छी फसल, पशुओं की समृद्धि और प्राकृतिक संतुलन के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है. पर्व के दौरान गांवों के घरों को सोहराय भित्ति चित्रों से सजाया गया और पशुधन की विधिवत पूजा कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गयी. सोहराय के अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधानों में समूह बनाकर लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किये. मांदर, ढोल, नगाड़ा और बांसुरी जैसे वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर पुरुष और महिलाएं नृत्य करते हुए शिकार, खेती-बाड़ी, ऋतु परिवर्तन और आदिवासी सामाजिक जीवन के दृश्य प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किये. अदाणी फाउंडेशन ने इस पर्व के माध्यम से आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. साथ ही, भाईचारे, एकता और प्रकृति संरक्षण जैसे संदेशों को प्रोत्साहित किया, जो सोहराय पर्व की मूल भावना हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola