साजिश के तहत बेटी की हत्या का आरोप, ससुराल वालों पर केस दर्ज

Updated at : 19 Jul 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
साजिश के तहत बेटी की हत्या का आरोप, ससुराल वालों पर केस दर्ज

देवड़ांड़ थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव का मामला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट देवड़ांड़ थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के मकू मरांडी ने अपनी पुत्री सावित्री मुर्मू को खाना में जहर देकर साजिश के तहत हत्या करने आरोप दामाद, समधी और समधिन पर आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिक्र है कि उनकी बेटी सावित्री मुर्मू (24) केंदुआ गांव में ही 4-5 वर्ष पूर्व से देवनारायण टुडू (25) के साथ प्रेम विवाह की थी. ससुरालवालों ने साजिश के तहत 16 जुलाई को रात के भोजन में जहर दे दिया. इसके बाद उसकी हालात खराब होने लगी. लगभग दो घंटे तक के लिए बेहोश होने तक छोड़ दिया. इसके बाद मृतिका की सास मकू सोरेन ने मायके वालों को जानकारी देने आयी. बताया कि उनकी बेटी ने जहर खा लिया है. बेटी के घर पहुंचे तब तक में बेटी सावित्री मुर्मू हल्की होश में थी तो बताया कि मां मुझे ससुराल वालों ने भोजन में जहर देकर हत्या करने की साजिश रची है. इसके बाद बेटी को ससुराल वालों ने आनन-फानन में बाइक से इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गये. रात में ही सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया. इलाज के क्रम में ही 17 जुलाई की सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया. इसके बाद नगर थाने की पुलिस ने बयान भी दर्ज कराया. इधर, कांड संख्या 25/25 दर्ज किया गया है. दामाद देवनारायण टुडू, सास मकू सोरेन व ससुर लखन टुडू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी राहुल कुमार यादव ने बताया पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola