ePaper

गोड्डा मुफ्फसिल थाना परिसर में प्रशासन ने जारी किये निर्देश, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

Updated at : 21 Jan 2026 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा मुफ्फसिल थाना परिसर में प्रशासन ने जारी किये निर्देश, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

विज्ञापन

सरस्वती पूजा के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गोड्डा मुफ्फसिल थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक ने की. बैठक में पूजा समितियों के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे. बैठक के दौरान प्रशासन की ओर से त्योहार के समय कानून-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बताया गया कि सभी पूजा पंडालों के लिए थाना से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा. बिना अनुमति के किसी भी पंडाल के निर्माण पर रोक रहेगी. ध्वनि प्रदूषण एवं हुड़दंग पर नियंत्रण के लिए पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. केवल निर्धारित डेसिबल सीमा के अंतर्गत लाउडस्पीकर के प्रयोग की अनुमति दी जाएगी. प्रत्येक पूजा समिति को अपने पंडाल में पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती करने का निर्देश दिया गया, जो भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे. मूर्ति विसर्जन के लिए मार्ग पहले से निर्धारित कर दिये गये हैं और सभी समितियों को निर्धारित समय एवं मार्ग का ही पालन करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों पर साइबर सेल की कड़ी निगरानी रखी जाएगी. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी. थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने कहा कि सरस्वती पूजा आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है. हम सभी का दायित्व है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखें. उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. बैठक में गोड्डा प्रखंड प्रमुख श्रीमती कुंती देवी, एसआई राजेश रंजन, सुदीन यादव, मकेश्वर कुमार, गोविन्द कुमार दास, जुलास अंसारी, सलीम अंसारी, सुनील यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola