प्रखंड प्रमुख ने गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन और अधूरे मनरेगा कार्यों पर ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड प्रमुख ने गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन और अधूरे मनरेगा कार्यों पर ली जानकारी

पथरगामा प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक, शिक्षा और मनरेगा योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड विकास कार्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अवधेश साह ने की. बैठक में सभी विभागीय पदाधिकारी एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड प्रमुख ने बीआरसी पथरगामा में पदस्थापित प्रभारी बीईईओ हरिप्रसाद ठाकुर से प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन की स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली. इस दौरान माल निस्तार पंचायत के सदस्य सुबोध कुमार यादव ने सदन के माध्यम से पूछा कि प्राथमिक विद्यालय माल रामपुर में पदस्थापित रसोईया का मानदेय पिछले वर्षों से क्यों नहीं दिया गया. सदन ने यह भी पूछा कि कितने छात्र-छात्राओं पर एक रसोईया की बहाली होती है. बीईईओ हरिप्रसाद ठाकुर ने बताया कि 50 छात्राओं पर एक रसोईया की बहाली होती है और प्राथमिक विद्यालय माल निस्तार जाकर रसोईया की जांच करायी जाएगी. प्रखंड प्रमुख ने मनरेगा योजनाओं की स्थिति पर भी ध्यान दिया और पथरगामा बीपीओ अमरेंद्र कुमार से योजनाओं के कार्यान्वयन की विस्तृत जानकारी ली. बीपीओ ने बताया कि अधूरे कार्यों की सूची मनरेगा कार्यालय में जमा कराई जाएगी ताकि उनका शीघ्र निरीक्षण किया जा सके. बैठक में पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी, रोशन कुमार, सुबोध कुमार यादव, भूदेव पंडित, अजय जायसवाल, मुकेश मंडल, श्रीकांत, पवन कुमार, निरंजन कुमार समेत अन्य सदस्य एवं प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola