हाथ-पैर बांध की गयी थी पिटाई, युवक की हत्या में अज्ञात पर मामला दर्ज

Updated at : 02 Apr 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
हाथ-पैर बांध की गयी थी पिटाई, युवक की हत्या में अज्ञात पर मामला दर्ज

हाथ-पैर बांध की गयी थी पिटाई, युवक की हत्या में अज्ञात पर मामला दर्ज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोड्डा: सुंदरपहाड़ी के अमजोरा हत्याकांड मामले में पुलिस ने चौकीदार लखीराम मरांडी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. शव की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो पाई है. शव का पोस्टमार्टम बुधवार को एक मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. प्रशांत कुमार मिश्रा और डॉ. राजन शामिल थे. शव को सुरक्षात्मक रूप से 72 घंटे के लिए रखा गया है. जानकारी के मुताबिक, युवक की पिटाई के बाद उसकी मौत हुई है. युवक के शव को देखकर यह स्पष्ट होता है कि उसे बेरहमी से पीटा गया था. युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर निशान पाये गये हैं. युवक को मारने से पहले उसकी कमर और हाथों को रस्सी से बांध दिया गया था, इसके बाद उसे बुरी तरह से पीटा गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है, जबकि इस मारपीट में कई लोग शामिल थे. एफआइआर में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने लोग इसमें शामिल थे. केवल अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. जानकारी के मुताबिक, महिला की शिकायत के बाद कई लोगों ने युवक को पकड़ा और काफी देर तक उसकी पिटाई की. सूत्रों के अनुसार, यह घटना एक बगीचे में घटित हुई थी, जबकि शव को आमजोरा जंगल की पहाड़ी के नीचे से बरामद दिखाया गया.

———————————————–

देवदांड के सियरकटिया में बच्चा चोर के अफवाह में बिहार के तीन युवकों की जान बची

देवदांड के सियरकटिया गांव में बच्चा चोर की अफवाह में तीन युवकों की जान मुश्किल से बच पाई थी. यहां पुलिस को जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की और भीड़तंत्र से तीनों युवकों को बचा लिया. बाद में उन्हें समय पर इलाज भी दिया गया. इस घटना में बेगूसराय के विक्रम शर्मा की तो पिटाई से रीढ़ की हड्डी तक टूट गयी थी.

…………………………..

क्या कहती है पुलिस

पुलिस ने पूरे मामले पर केस दर्ज कर लिया है. अनुसंधान किया जा रहा है. चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. शव की भी अब तक पहचान नहीं हो सकी है.

-अशोक प्रियदर्शी, एसडीपीओ,गोड्डा

—————————

सुंदरपहाड़ी के अमजोरा का मामला, मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टमचौकीदार के बयान पर दर्ज की गयी एफआइआर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola