महिला कोषांग ने एक दंपती की करायी विदाई
Updated at : 05 Jun 2017 3:49 AM (IST)
विज्ञापन

बैठक में कई मामलों का हुआ निबटारा गोड्डा : नगर थाना परिसर स्थित महिला पुलिस कोषांग की रविवार को बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता वरीय सदस्य मो सज्जाद ने की. इस दौरान कई मामलों में सुनवाई की गयी. एक मामले में दोनों पक्षों के सहमति बनने पर मिलाने का काम किया गया. बलबड्डा थाने के शाहीचक […]
विज्ञापन
बैठक में कई मामलों का हुआ निबटारा
गोड्डा : नगर थाना परिसर स्थित महिला पुलिस कोषांग की रविवार को बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता वरीय सदस्य मो सज्जाद ने की. इस दौरान कई मामलों में सुनवाई की गयी. एक मामले में दोनों पक्षों के सहमति बनने पर मिलाने का काम किया गया. बलबड्डा थाने के शाहीचक गांव के अनुज दास व उसी गांव के रीना देवी के विवादों का निबटारा कर उन्हें विदाई दी गयी.
प्रताड़ना से जुड़े मामले में दोनों पक्षों को समझा कर विदा किया गया है. सुनवाई के क्रम में अनीषा देवी, बजरंग महतो, विद्यानंद महतो, बीबी फरजाना, रेहाना बीबी, अजहर अंसारी, मो सलाउद्दीन अंसारी, सबीना बीबी, समीरन बीबी, सद्दाम अंसारी, बीबी हसीना, मो अकबर, रीना देवी, अशोक दास आदि के मामले में सुनवाई जारी रही. इस दौरान कोषांग सदस्य मो जियाउद्दीन, जयप्रकाश यादव, महिला एएसआइ सूर्यमणि सोय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




