12 को होनेवाले धरना प्रदर्शन की बनायी रणनीति
Updated at : 05 Jun 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन

रसोइया-संयोजिका संघ की बैठक मांगें पूरी नहीं होने पर 13 से अनशन करने का लिया निर्णय गोड्डा : गांधी मैदान में रविवार को रसोइया संयोजिका संघ की बैठक में12 जून को होनेवाले धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनायी गयी है. अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न […]
विज्ञापन
रसोइया-संयोजिका संघ की बैठक
मांगें पूरी नहीं होने पर 13 से अनशन करने का लिया निर्णय
गोड्डा : गांधी मैदान में रविवार को रसोइया संयोजिका संघ की बैठक में12 जून को होनेवाले धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनायी गयी है. अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ के बैनर तले समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. मांगें पूरी नहीं हुई तो 13 जून से अनशन किया जायेगा.
विद्यालय में कार्यरत पूर्व में हटायी गयी रसोइया संयोजिका को पुन: कार्य पर रखने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर रजनीकांत तिवारी, मीणा देवी, सरिता देवी, नजबून बीबी,जया देवी, सिंधू देवी, कमला देवी, सरिता सोरेन, रेखा देवी, वीणा देवी, अनुपमा देवी, मुनकी, नीलिमा देवी, कल्पना देवी, चंदा देवी, तालामय, नीलम भारती, प्रमीला देवी, मुक्ति देवी, सीता देवी, सावित्री देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




