ग्रामीणों ने 10 बोरा चावल के साथ डीलर को पकड़ा

Updated at : 14 May 2017 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने 10 बोरा चावल के साथ डीलर को पकड़ा

पीडीएस में कालाबाजारी का मामला राहा पंचायत के हैं स्वयं सहायता समूह के डीलर जुगाड़ गाड़ी पर लाद कर बिहार भेजा जा रहा था चावल बसंतराय : बसंतराय थाना क्षेत्र के राहा पंचायत मे डीलर के काले कारोबार का खुलासा हुआ है. डीलर को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया है. शनिवार को दोपहर में राहा […]

विज्ञापन

पीडीएस में कालाबाजारी का मामला

राहा पंचायत के हैं स्वयं सहायता समूह के डीलर
जुगाड़ गाड़ी पर लाद कर बिहार भेजा जा रहा था चावल
बसंतराय : बसंतराय थाना क्षेत्र के राहा पंचायत मे डीलर के काले कारोबार का खुलासा हुआ है. डीलर को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया है. शनिवार को दोपहर में राहा पंचायत का स्वयं सहायता समूह मां विषहरी की डीलर बीबी मखसूम को ही रंगे हाथ पकड़ लिया. कालाबाजारी का चावल लाद कर बिहार भेजा जा रहा था. तकरीबन पांच क्विंटल चावल लाद कर बिहार भेजा जा रहा था. इसी बीच ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने विरोध करते कहा कि अब तक अप्रैल व मई का चावल लाभुकों के बीच नहीं बंट पाया है.
इसको लेकर ही नाराज ग्रामीणों ने चावल को रोक दिया. चावल जुगाड़ गाड़ी पर लाद कर ले जाया जा रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार डीलर की मनमानी हो रही है. समय पर चावल का भुगतान नहीं किया गया है. इस बार भी डीलर ने मनमानी की है. उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की है.
ग्रामीणों ने पकड़े गये चावल की सूचना दी है. इसकी कार्रवाई की जायेगी. पूरे मामले की जांच कर संबंधित डीलर पर कार्रवाई की जायेगी.
राजेश कुमार, एमओ, बसंतराय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola