ढोल बजा कर लाभुकों ने किया प्रदर्शन
Updated at : 13 May 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

दिसंबर माह से अनाज नहीं मिलने पर शुक्रवार को भेरेंडा के ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया. अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते लाभुकों ने अधिकारियों से अनाज वितरण कराने की मांग की है. बोआरीजोर : दिसंबर माह से अनाज नहीं मिलने पर शुक्रवार को बोआरीजोर प्रखंड मुख्यालय में भेरेंडा गांव के ग्रामीणों ने ढोल बजाकर प्रदर्शन […]
विज्ञापन
दिसंबर माह से अनाज नहीं मिलने पर शुक्रवार को भेरेंडा के ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया. अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते लाभुकों ने अधिकारियों से अनाज वितरण कराने की मांग की है.
बोआरीजोर : दिसंबर माह से अनाज नहीं मिलने पर शुक्रवार को बोआरीजोर प्रखंड मुख्यालय में भेरेंडा गांव के ग्रामीणों ने ढोल बजाकर प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीण अनाज नहीं दिये जाने विरोध कर रहे थे. ग्रामीणों का नेतृत्व वार्ड सदस्य सरिता मुर्मू कर रही थी. लाभुकों ने बताया कि दिसंबर से अप्रैल तक पांच माह का अनाज लाभुकों को नहीं मिला है. जनवितरण प्रणाली के दुकानदार शीला मालतो से अनाज मांगने जाते हैं तो डीलर दुकान में नहीं रहता है. जिससे लाभुकों को अनाज नहीं मिल रहा है. बता दें कि जनवितरण प्रणाली के दुकान से लाभुकों को चावल, गेहूं, केराेसिन, नमक व चीनी का वितरण किया जाता है.
पांच माह से अनाज नहीं मिलने से लाभुकों के बीच भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा प्रखंड मुख्यालय में अपनी नाराजगी जाहिर की गयी. लाभुकों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की है. इस मौके पर लाभुक मक्कू बेसरा, बसंती मरांडी, शिवानी टुडू, तालामय किस्कू, पिता हेंब्रम, होपनमय टुडू आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




