गिरोकांत की मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 12 May 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
गिरोकांत की मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी

एएसआइ गिरोकांत आत्महत्या का मामला आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप बहू व एक अन्य को बनाया आरोपित गो ड्डा : भागलपुर के मायागंज अस्पताल की छत से कुद कर एएसआइ गिरोकांत मुर्मू के मरने के बाद उसकी मां ने पथरगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. गिरोकांत की मां तालामय हांसदा ने दर्ज प्राथमिकी […]

विज्ञापन

एएसआइ गिरोकांत आत्महत्या का मामला

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
बहू व एक अन्य को बनाया आरोपित
गो ड्डा : भागलपुर के मायागंज अस्पताल की छत से कुद कर एएसआइ गिरोकांत मुर्मू के मरने के बाद उसकी मां ने पथरगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. गिरोकांत की मां तालामय हांसदा ने दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि उसकी बहू आग्नेय सोरेन ही आत्महत्या के लिए जिम्मेवार है. बहू पर आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया है. प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि शादी के बाद से ही उनका पुत्र परेशान रहने लगा था. पत्नी की प्रताड़ना से तंग था.
पत्नी बदचलन थी. शादी के बाद ही गिरोकांत ने पत्नी को दूसरे के साथ संबंध बनाते देख लिया था. तभी भी दोनों में विवाद होने लगा और संंबंध खराब रहने लगा था. इस मामले को लेकर गिरोकांत तनाव में था. उकसावे पर भी वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहने लगा था. फिर भी दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं रहे. फरवरी माह से वह अवकाश पर था. पीठ के दर्द से परेशान था. इलाज अन्यत्र करा रहा था. पुन: पत्नी व उसके प्रेमी के बीच संबंध को लेकर ही आत्महत्या करने प्रयास पथरगामा थाना क्षेत्र के धमसांय मोड़ के पास किया.
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने इस मामले को लेकर 10 मई को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मां को कांड का सूचक बनाया है. जांच में भी जुट गयी है. पुलिस पत्नी सहित अन्य आरोपित की पड़ताल में भी जुट गयी है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
”प्राथमिकी हो चुकी है. आरोपित को पकड़ा जायेगा. मामला आत्महत्या का है. फिर भी जांच की जा रही है.”
-संजय जनक मूर्ति, थाना प्रभारी, पथरगामा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola