हाइकोर्ट ने बोकारो एसपी व ससुर को नोटिस जारी किया

Updated at : 10 May 2017 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
हाइकोर्ट ने बोकारो एसपी व ससुर को नोटिस जारी किया

स्पेशल ब्रांच गोड्डा में इंस्पेक्टर परशुराम प्रसाद पर दामाद ने लगाया है आरोप अपनी पुत्री का दूसरा विवाह 23 अप्रैल 2017 को अमित से करा दी विवाह रोकवाने के लिए प्रार्थी गौतम ने गया एसपी से भी संपर्क किया, लेकिन नहीं हुई थी कोई कार्रवाई अगली सुनवाई 15 मई को होगी रांची : झारखंड हाइकोर्ट […]

विज्ञापन
स्पेशल ब्रांच गोड्डा में इंस्पेक्टर परशुराम प्रसाद पर दामाद ने लगाया है आरोप
अपनी पुत्री का दूसरा विवाह 23 अप्रैल 2017 को अमित से करा दी
विवाह रोकवाने के लिए प्रार्थी गौतम ने गया एसपी से भी संपर्क किया, लेकिन नहीं हुई थी कोई कार्रवाई
अगली सुनवाई 15 मई को होगी
रांची : झारखंड हाइकोर्ट ने मंगलवार को हैवियस कॉरपस याचिका पर सुनवाई करते हुए एसपी बोकारो को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही उनके माध्यम से गौतम की पत्नी के पिता परशुराम प्रसाद को नोटिस जारी करने काे कहा. कोर्ट ने गौतम की पत्नी सुरभी को 15 मई को महिला इंस्पेक्टर के साथ हाइकोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता कौशिक सरखेल व वरीय अधिवक्ता बीएम त्रिपाठी ने पैरवी की.
चीफ जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी गौतम कुमार ने हैवियस कॉरपस याचिका दायर कर पत्नी को बरामद कर प्रस्तुत करने की मांग की है. याचिका में कहा गया कि चंद्रपुरा बोकारो निवासी गौतम कुमार का रजिस्टर्ड मैरेज 18 जनवरी 2017 को हुई थी. तीन माह तक पत्नी गौतम के साथ रही थी. ससुर परशुराम प्रसाद स्पेशल ब्रांच गोड्डा में इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस पद पर हैं.
गौतम ने आरोप लगाया है कि परशुराम प्रसाद उसकी पत्नी को जबरन अपने घर ले गये. बाद में पता चला कि बिहार के गया में ससुर श्री प्रसाद ने अपनी पुत्री का दूसरा विवाह 23 अप्रैल 2017 को अमित कुमार से करा दी है. विवाह रोकवाने के लिए प्रार्थी गौतम ने गया एसपी से भी संपर्क किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola