कुएं में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

Updated at : 06 May 2017 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
कुएं में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

महगामा थाना के करनू गांव के भगत टोला का मामला महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के करनू गांव के भगतटोला में शुक्रवार को 70 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने कुएं से बरामद किया है. मृतका का नाम टुरल मुर्मू है. वह करनू गांव के ही भगतटोला गांव की थी और तीन दिनों से लापता […]

विज्ञापन

महगामा थाना के करनू गांव के भगत टोला का मामला

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के करनू गांव के भगतटोला में शुक्रवार को 70 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने कुएं से बरामद किया है. मृतका का नाम टुरल मुर्मू है. वह करनू गांव के ही भगतटोला गांव की थी और तीन दिनों से लापता थी. ग्रामीणों ने महिला शव गांव के ही बहियार के कुएं में तैरते देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मृतका के पुम्र तालाबाबू हेंब्रम ने कहा कि उसकी मां तीन दिन पहले ही मनियामोड़ गांव भोज खाने के लिये गयी थी. तक से लापता थी.
ग्रामीणों ने सूचना दी उसका शव कुएं में है. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का जब्त किया. एसडीपीओ राजा कुमार मित्रा भी जांच करने पहुंचे थे. साथ में महगामा थाना प्रभारी दिनेश सिंह भी थे. पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि लाश पानी में रहने से फुल चुका है. दो तीन दिन पहले ही कुएं में डूबने सा प्रतीत होता है.
कुष्ठ रोग तो नहीं बना डूबने का कारण !
मृतका के पुत्र के बताया कि उसकी मां को कुष्ठ था. वह हमेशा तनाव में रहती थी. भोज खाने को लेकर परिजन निश्चित थे. जब नहीं लौटी तो खोजबीन की. बेटे को इस बात की चिंता सता रही है कहीं कुष्ठ रोग के तनाव में रहने के कारण ही उसने कुएं में डूबकर जान नहीं दे दी. बेटे के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola