घायल मजदूर का इलाज के दौरान मौत

Updated at : 06 May 2017 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
घायल मजदूर का इलाज के दौरान मौत

बेहतर इलाज के लिये किया गया था पटना रेफर आंधी के दौरान दीवार गिरने से हो गया था गंभीर रूप से जख्मी गोड्डा : बसंतराय थाना क्षेत्र के सुस्ती पंचायत रामपुर गांव के घायल मजदूर बदरी मंडल (47) की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वह एक मई को आयी आंधी पानी से दीवार गिरने […]

विज्ञापन

बेहतर इलाज के लिये किया गया था पटना रेफर

आंधी के दौरान दीवार गिरने से हो गया था गंभीर रूप से जख्मी
गोड्डा : बसंतराय थाना क्षेत्र के सुस्ती पंचायत रामपुर गांव के घायल मजदूर बदरी मंडल (47) की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वह एक मई को आयी आंधी पानी से दीवार गिरने से घायल हो गया था. वह गांव में आनंदी मंडल के घर में काम कर रहा था. घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक इलाज कर मायागंज रेफर कर दिया गया था. मायागंज से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. गुरुवार को नौ बजे रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शुक्रवार सुबह शव बसंतराय लाया गया. शव के गांव पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया.
बीडीओ दिया 20 हजार का पारिवारिक सहायता
सूचना पर बीडीओ रामबालक कुमार भी गांव पहुंचे. उन्हाेंने मृतक के परिजनों को 20 हजार का चेक दिया. वहीं प्रमुख स्विटी कुमारी ने भी परिजनों को दो हजार की सहायता राशि दी. बताया कि तत्काल राशि दी जा रही है. सभी रिपोर्ट मिलने पर आपदा के तहत राशि मुहैया करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola