पुलिस जवान के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बांझी पंचायत के सरबिंघा गांव में पुलिस जवान गोपाल मंडल के घर की दीवार पर चिपकाये गये नक्सली पोस्टर के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी पुलिस जवान के पिता फौदी मंडल ने दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि उसके चचेरे […]
पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बांझी पंचायत के सरबिंघा गांव में पुलिस जवान गोपाल मंडल के घर की दीवार पर चिपकाये गये नक्सली पोस्टर के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी पुलिस जवान के पिता फौदी मंडल ने दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि उसके चचेरे भाई कटकी मंडल के पोता नीतीश मंडल पर पोस्टर चिपकाने का शक है. वर्तमान में नीतीश रामगढ़ में रहता है. उसके पिता अशोक मंडल हत्या मामले में दुमका जेल में बंद है.
कटकी का पूरा परिवार रामगढ़ में रहता है. अशेाक मंडल को बचाने के लिये कोर्ट में पक्ष में बयान दिये जाने का दबाव बनाने के लिए पोस्टरबाजी कर जान मारने की धमकी दी गयी है. अशोक खिलाफ रामगढ़ थाना में कांड संख्या 146/12 दर्ज है. बयान वापस लिये जाने के दबाव को देकर खून की धारा बहा देने की धमकी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




