पड़वा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
Updated at : 06 May 2017 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा विस उपचुनाव में जीत पर मनाया जश्न गोड्डा : लिट्टीपाड़ा विधानसभा उप चुनाव में झामुमो की जीत पर मड़वा पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाल कर जश्न मनाया. प्रखंड सचिव राजू हांसदा व महिला मोरचा अध्यक्ष जोबाती मुर्मू की अगुआई में विजय रथ पर सवार होकर कार्यकर्ताओं ने केरवार, ढीबाबांध, बखड़ा, धोपरी, […]
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा विस उपचुनाव में जीत पर मनाया जश्न
गोड्डा : लिट्टीपाड़ा विधानसभा उप चुनाव में झामुमो की जीत पर मड़वा पंचायत में झामुमो कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाल कर जश्न मनाया. प्रखंड सचिव राजू हांसदा व महिला मोरचा अध्यक्ष जोबाती मुर्मू की अगुआई में विजय रथ पर सवार होकर कार्यकर्ताओं ने केरवार, ढीबाबांध, बखड़ा, धोपरी, बेलसर, बेलटीकरी, सोनवरसा गांव का भ्रमण किया. केरवार पुराना बैसीबाड़ी पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ बैठक कर जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने कहा कि सीएनटी एसपीटी एक्ट में संशोधन बरदाश्त नहीं किया जायेगा.
जिला सचिव बासुदेव सोरेन ने कहा कि आदिवासी मूलवासी मिल कर आनेवाले चुनाव में विपक्षियों को करारा जवाब देंगे. इस दौरान सीएम द्वारा शिबू सोरेन पर दिये गये बयान की निंदा की गयी. मौके पर महेंद्र मरांडी, रामचंद्र टुडू, हेमलाल मुर्मू, राजेंद्र मुर्मू, किरानी मुर्मू, धनीराम सोरेन, राजेंद्र मरांडी, गणेश हेंब्रम, बसंत टुडू, संतोष मरांडी, विश्नाथ मुर्मू, अश्विनी झा, नुनूलाल टुडू, अशोक सोरेन, बाबूजी सोरेन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




