पिकअप वैन के धक्के से वृद्ध घायल, वैन पलटा

Updated at : 04 May 2017 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन के धक्के से वृद्ध घायल, वैन पलटा

गोड्डा : अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से 65 वर्षीय शशि कुमार दत्ता घायल हो गये. वहीं पिकअप वैन भी पलट गयी. घटना बुधवार देर शाम की है. नगर थाना क्षेत्र के गोड्डा-भागलपुर मार्ग पर गोढी के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. वहीं वैन की चपेट में आने से घायल वृद्ध को […]

विज्ञापन

गोड्डा : अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से 65 वर्षीय शशि कुमार दत्ता घायल हो गये. वहीं पिकअप वैन भी पलट गयी. घटना बुधवार देर शाम की है. नगर थाना क्षेत्र के गोड्डा-भागलपुर मार्ग पर गोढी के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. वहीं वैन की चपेट में आने से घायल वृद्ध को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया.

पिकअप वैन नंबर जेएच 17 के 2624 तेज रफ्तार से भागलपुर की ओर से जा रही थी. इसमें टेंट आदि का सामान था. वैन अनियंत्रित हो कर सड़क से 10 फीट दूर जाकर गिर गया. दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola