प्रदीप यादव की जमानत पर सुनवाई नौ को, केस डायरी मांगी

गोड्डा : न्यायिक हिरासत में रिम्स रांची में इलाजरत पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के जमानत आवेदन पर सोमवार को प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके सिंह की अदालत में सुनवाई हुई. न्यायालय में श्री यादव के अधिवक्ता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए पीपी आरके मंडल को अनुसंधानक से केस डायरी उपलब्ध करवाने को कहा […]
गोड्डा : न्यायिक हिरासत में रिम्स रांची में इलाजरत पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के जमानत आवेदन पर सोमवार को प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके सिंह की अदालत में सुनवाई हुई. न्यायालय में श्री यादव के अधिवक्ता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए पीपी आरके मंडल को अनुसंधानक से केस डायरी उपलब्ध करवाने को कहा गया तथा अभिलेख में आगामी सुनवाई की तारीख 9 मई मुकर्रर की.
मालूम हो कि अडाणी पावर प्लांट के लिए 6 मार्च को हुई जनसुनवाई के दरम्यान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा पुलिस पर पथराव करने को लेकर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी संख्या 37/17 दर्ज है. इसमें श्री यादव भी आरोपित हैं. विधायक प्रदीप यादव को पुलिस द्वारा गायघाट से गिरफ्तार किया गया था, जब वह अनशन पर थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




